https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा की बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत , नए उपकेंद्रों के निर्माण के साथ ये होगा बदलाव

top-news
मॉडर्नाइजेशन से जुड़े कार्यों की समीक्षा
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: नोएडा शहर की बिजली आपूर्ति को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्य अभियंता (वितरण) संजय कुमार जैन ने गुरुवार को महाप्रबंधक नोएडा के साथ मिलकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात की। बैठक में बिजली वितरण प्रणाली के मॉडर्नाइजेशन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई।

नए विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण का प्रस्ताव
बैठक के दौरान मुख्य अभियंता ने नोएडा के कई महत्वपूर्ण सेक्टरों में नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। इन उपकेंद्रों की क्षमता 2x10 एमवीए होगी, जिससे बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और स्थिरता में बड़ा सुधार आएगा। प्रस्तावित उपकेंद्र सेक्टर-63डी, 63जी, 63जे, 63एच, 117, 65, एनएसईजैड, 80 न्यू, भंगेल, 80सी, 140, 138, 124, 126, 16, 108, 132, 8 और 59 में बनाए जाएंगे। सीईओ ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए अपने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्युत विभाग और नोएडा प्राधिकरण का संयुक्त सर्वे और निरीक्षण कर भूमि का शीघ्र चिन्हीकरण किया जाए, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।

15 नवंबर से लागू होगी नई फंक्शनल स्पेशलाइजेशन व्यवस्था
मुख्य अभियंता ने बताया कि 15 नवंबर से गौतमबुद्ध नगर जिले में नई फंक्शनल स्पेशलाइजेशन आधारित व्यवस्था लागू की जा रही है। इस नई प्रणाली से लगभग 4.5 लाख बिजली उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में नोएडा क्षेत्र में 8 वितरण खंड और 2 परीक्षण खंड कार्यरत हैं। नई व्यवस्था में 3 नग 33 केवी वितरण खंड, 3 नग 11 केवी वितरण खंड, 1 कॉमर्शियल खंड, 1 बिलिंग खंड, 1 मीटर/एएमआईएसपी खंड, 1 स्काडा खंड,  1 एडमिन खंड, 1 रेड खंड को पुनर्गठित कर संचालित किया जाएगा।

उपभोक्ताओं को मिलेगा पारदर्शी और तेज सेवा अनुभव
अधिकारियों के अनुसार, इस आधुनिक प्रणाली से न केवल बिजली आपूर्ति में तकनीकी मजबूती आएगी, बल्कि शिकायतों के निस्तारण की गति भी तेज होगी।
नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शी, स्थिर और कुशल सेवा प्राप्त होगी, जिससे नोएडा की बिजली वितरण प्रणाली उत्तर प्रदेश की सबसे आधुनिक और विश्वसनीय प्रणालियों में शामिल हो जाएगी।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *