ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का एक्शन, कूड़े को प्रोसेस न करने इन पर लगाया जुर्माना

top-news
कूड़ा इधर-उधर फेंकने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लगाया जुर्माना

Greater Noida:   ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम इस समय कूड़ा प्रबंधन को लेकर लगातार सख्ती दिखा रही है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कूड़े का उचित प्रबंधन न करने और इधर-उधर फेंकने पर तीन संस्थाओं व आधा दर्जन दुकानों पर डस्टबिन न रखने पर जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य राजेश कुमार ने बताया कि छोटी मिलक स्थित ब्लिंकट कॉमर्स कंपनी पर 21 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी की तरफ से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 के अनुसार कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं किया जा रहा था।

हिना किचन पर 1000 रुपए का जुर्माना 
इसी तरह सेक्टर- 2 स्थित केवी प्लाजा में हिना किचन पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कूड़े को इधर-उधर फेंकने पर यह जुर्माना लगाया गया है। सेक्टर-3 स्थित एक मकान के मालिक पर 1500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। कूड़े को इधर-उधर फेंककर गंदगी फैलाने पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं डस्टबिन न रखने पर अलग-अलग जगहों पर स्थित आधा दर्जन दुकानों पर भी 1400 रुपए की पेनल्टी लगाई गई है।

तीन दिन में जुर्माना भरने के निर्देश
प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक संजीव विधूड़ी और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की है। जुर्माने की रकम तीन कार्य दिवस में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों से कूड़े का उचित प्रबंधन करने, निवासियों से कूड़े को डस्टबिन में ही डालने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ शहर बनाने में सहयोग की अपील की है। 
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ, हरित और सुंदर शहर बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने अपील की कि लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें और कूड़ा सड़क पर फेंकने की बजाय निर्धारित स्थान पर डालें। भविष्य में इस तरह के मामलों में और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छता अभियान के तहत बार-बार चेतावनी के बावजूद कचरा फैलाने या पॉलिथीन का उपयोग करने वालों पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *