दिल दहला देने वाला हादसा: पिकअप चालक की एक गलती से मच गई चीख-पुकार, फ्लाईओवर से एक्सीडेंट के बाद नीचे गिरे लोग

top-news
नोएडा के एफएनजी रोड पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजा गया। सड़क पर लंबा जाम लग गया।

नोएडा। शहर के एफएनजी रोड पर एक पृथला फ्लाईओवर पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दर्जनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में हड़कंप फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

 पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजा गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन रफ्तार में था और अचानक सड़क पर संतुलन बिगड़ने से पलट गया। हादसे में पिकअप फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गये। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 लगा लंबा ट्रैफिक जाम

हादसे के चलते एफएनजी रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर जाम खुलवाने की कोशिश की। फिलहाल मौके पर थाना 113 के एसएचओ और पुलिस मौजूद है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 जांच जारी

पुलिस प्रारंभिक जांच में मान रही है कि हादसा ओवरस्पीडिंग या अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ होगा। टेंपो में कितने लोग सवार थे और सभी की पहचान क्या है, इसकी पुष्टि की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *