इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया, फिर बंधक बनाकर 1 महीने तक दोस्त के साथ किया गैंगरेप

top-news
दोनों आरोपी गिरफ्तार

Noida: नोएडा में एक नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर प्यार करना भारी पड़ गया।  फेज वन थाना क्षेत्र के सेक्टर 15 से 30 सितंबर को लापता हुई किशोरी को इंस्टाग्राम का दोस्त भगा ले गया था। युवक एक महीने तक दिल्ली के अशोक नगर स्थित अपने दोस्त के कमरे में किशोरी को छिपाकर रखा। यहां उसने दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप करता रहा। पुलिस ने शनिवार को अशोक नगर बॉर्डर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

30 सितंबर को किशोरी को भगा ले गया था
थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि कक्षा 9 में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी 30 सितम्बर को घर से लापता हो गई थी। परिजन उसे अपने स्तर पर तलाश किये, कहीं सुराग नहीं मिले पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिता ने बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी यथार्थ भाटी और शुभम सिंह पर अगवा करने का आरोप लगाया था। 
लड़की हरदोई से हुई थी बरामद
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपियों को को पकड़ने और किशोरी को बरामद करने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच 4 नवम्बर को सूचना के आधार पर किशोरी को हरदोई की गुप्ता कॉलोनी में रहने वाले यश गुप्ता के कमरे से बरामद कर लिया था। किशोरी का डाक्टरी परीक्षण करवाया गया और उसे न्यायालय में बयान के लिए पेश किया गया। किशोरी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में बताया कि उसके साथ यथार्थ भाटी और यश गुप्ता ने दुष्कर्म किया है।

दोनों आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि  इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर न्यू अशोक नगर बॉर्डर के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि यथार्थ भाटी ने इंस्टाग्राम के जरिये किशोरी से सम्पर्क किया और प्रेम जाल में फंसा लिया था। 30 सितम्बर को वह उसे अपने साथ ले गया और यश गुप्ता के कमरे पर छिपा दिया। दोनों आरोपी एक प्राइवेट कम्पनी में काम करते हैं। आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *