6 साल बाद पूरी हुई मुराद, नोएडा की इस सोसाइटी में 3, 874 परिवारों को मिला गंगाजल कनेक्शन

top-news
हाल ही में कनेक्शन स्वीकृत होने के बाद जलापूर्ति बहाल कर दी गई है.

Noida: लंबे इंतज़ार और परेशानियों के बाद आखिरकार सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। छह साल से पानी की किल्लत झेल रहे 3,874 परिवारों को अब गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। सोसाइटी में कुल 4,419 परिवार रहते हैं। इनमें से पहले केवल 535 परिवारों को ही पानी का कनेक्शन मिला था, जबकि बाकी निवासी अब तक भूजल पर निर्भर थे। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) के आदेश के बाद प्राधिकरण ने 300 मिमी का नया पानी कनेक्शन जारी किया है और अब यहां नियमित जलापूर्ति शुरू हो गई है।

बिल्डर ने 535 परिवारों के लिए ही कनेक्शन लिया था
बता दें कि बिल्डर ने केवल 535 परिवारों के लिए ही पानी कनेक्शन लिया था। 23.49 करोड़ रुपये का भुगतान न करने पर प्राधिकरण ने आगे की आपूर्ति से इनकार कर दिया था। चूंकि यह परियोजना दिवालियापन की प्रक्रिया में है, इसलिए पानी की व्यवस्था को लेकर मामला वर्षों से अटका हुआ था। 2019 में निवासियों ने प्राधिकरण को नोटिस भेजकर पानी कनेक्शन की मांग की थी। इसके बाद 2021 में बिल्डर के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जारी किया गया। निवासियों ने मांग की थी कि बिल्डर से भूमि बकाया के साथ कनेक्शन शुल्क भी वसूला जाए, जिस पर प्राधिकरण ने सहमति दी।

NCLAT ने दिया था आदेश
NCLAT ने आदेश दिया कि प्राधिकरण सोसाइटी में पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करे और 2024 तक पंजीकरण से जुड़े मुद्दों का समाधान करे। इसी आदेश के तहत प्राधिकरण ने NCLT में बकाया राशि के साथ पानी कनेक्शन की राशि का दावा दायर किया। हाल ही में कनेक्शन स्वीकृत होने के बाद जलापूर्ति बहाल कर दी गई है। एओए अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा, “यह निवासियों की लंबी लड़ाई की जीत है। छह साल की मेहनत के बाद आखिरकार हमें गंगाजल की आपूर्ति मिली है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Audry Gabb

Hi there, Receiving some set of links linking to Testforum.com may result in no value or worse for your website. It really isn’t important the number of backlinks you have, what matters is the number of keywords those websites rank for. That is the most important element. Not the meaningless Domain Authority or Domain Rating. Anyone can manipulate those. BUT the amount of Google-ranked terms the websites that send backlinks to you contain. That’s the bottom line. Get these quality links link to your domain and your rankings will skyrocket! We are providing this powerful offer here: https://www.strictlydigital.net/product/semrush-backlinks/ In doubt, or want to know more, chat with us here: https://www.strictlydigital.net/whatsapp-us/ Kind regards, Mike Gabb strictlydigital.net Phone/WhatsApp: +1 (877) 566-3738 info@strictlydigital.net