नोएडा में दो चेन स्नेचर गिरफ्तार, बाइक पर सवार होकर राहगीरों को बनाता थे ऐसे निशाना
नोएडा एनसीएआर में बाइक पर सवार होकर करते थे चेन स्नेचिंग
- Shiv Kumar
- 11 Nov, 2025
Noida: नोएडा एवं एनसीआर क्षेत्र में चैन स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लाखों रुपये के छीने हुए जेवर,अवैध शस्त्र व एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
चेकिंग के दौरान पकड़े गए चेन स्नेचर
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बताया कि सोमवार को थाना सेक्टर-113 पुलिस लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से चेकिंग के दौरान नोएडा एवं एनसीआर क्षेत्र में चैन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के सदस्य सौरभ यादव उर्फ गोली और रौनी उर्फ श्रेयस शुक्ला को अंतरिक्ष फारेस्ट कट सेक्टर-77 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से स्नैच की गई सोने की दो टूटी चेन के 4 टुकड़े, करीब 03 लाख कीमत का एक सोने का गोल सिक्का, 5000 रूपये, एक अवैध तंमचा .315 बोर, एक अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।
बाइक पर सवार होकर छीनते हैं चेन
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आदतन अपराधी है, जो एक साथ दो पहिया वाहन पर सवार होकर रात्रि/दिन में निकलते थे और सोसाइटियों, बाजारों आदि में राह चलते व्यक्तियों से उनके गले में पहनी चैन छीनकर फरार हो जाते थे। पकड़े जाने के डर से अपने पास अवैध हथियार रखते थे। यह लोग स्नैच की गयी चेन को राह चलते व्यक्तियों को औने-पौने दामों में बेच देते थे। इन पैसों को आपस में बांट लेते थे। इस पैसों से अपने खिलाफ पूर्व में दर्ज केस की पैरवी करते थे और खाने-पीने में खर्च करते थे। घटना के दौरान यह मोबाइल फोन का प्रयोग नही करते थे, जिससे ये लोग पकडे़ ना जा सके।
सौरभ यादव पर 38 केस दर्ज
गिरफ्तार स्नेचर 28 वर्षीय सौरभ यादव उर्फ गोली बारहवीं पास है। सौरभ वर्तमान में ग्राम गढ़ी चौखण्डी में रहता है, जबकि मूलरूप से कानपुर का है. इसके खिलाफ विभिन्न थानों में 38 केस दर्ज हैं। वहीं, रौनी उर्फ श्रेयस शुक्ला (25) गाजियाबाद में रहता है, जबकि मूल निवासी देवगांव, थाना देवगांव, जिला आजमगढ़ का है। 12वीं पास रौनी पर भी 8 केस दर्ज हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






