https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

फिल्मी स्टाइल में गांजा तस्करी; दिन में ऑटो चलाने और रात में गांजा सप्लाई करने वाले पांच तस्कर गिरफ्तार

top-news
पश्चिम बंगाल से जुड़ा कनेक्शन
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: नोएडा में एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो फिल्मी स्टाइल में तस्करी कर रहे थे। फेज-2 थाना पुलिस ने सरगना सहित पांच तस्करों को सेक्टर-81 भूड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब एक लाख रुपये का 11 किलो गांजा बरामद हुआ है। सभी तस्कर दिन में ऑटो चलाते थे और रात में गांजा सप्लाई करते थे। पूछताछ में पश्चिम बंगाल से खेप आने का कनेक्शन सामने आया है।

पश्चिम बंगाल से ट्रेन में आता था गांजा
पुलिस के अनुसार, गिरोह को गांजा पश्चिम बंगाल से ऑर्डर पर भेजा जाता था। खेप को पिट्ठू बैग में काली टेप से पैक कर ट्रेन के जरिए नोएडा पहुंचाया जाता था। पकड़े गए सभी आरोपी पांचवीं तक शिक्षित या अशिक्षित हैं। गिरोह का सरगना इमरान पिछले 9 साल से नोएडा में गांजा तस्करी कर रहा है। फेज-2 थाना पुलिस भूड़ा चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पीठ पर बैग टांगे पांच संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। 

रात या मौका मिलने पर गांजा की सप्लाई करते थे
थाना प्रभारी विन्ध्यांचल तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बदायूं के सैफुल्लागंज निवासी इमरान, मैनपुरी के कुमुरपुर निवासी संतोष गुप्ता, बुलंदशहर के जाहिदपुर कलां निवासी शौकीन, दिल्ली ताजपुर निवासी सोनू और बुलंदशहर हरतौली निवासी अफसर के रूप में हुई है। सभी फिलहाल दिल्ली और नोएडा में किराये पर रह रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में ऑटो चलाते हैं और रात या मौका मिलने पर गांजा की सप्लाई करते हैं। 

सरगना इमरान 9 साल से कर रहा तस्करी
इमरान ही गिरोह का मुखिया है, जो पश्चिम बंगाल से सस्ते दामों पर गांजा मंगवाता है और उसे स्थानीय स्तर पर बेचवाता है। सोमवार को भी गिरोह ने पश्चिम बंगाल से ट्रेन द्वारा 15 किलो गांजा मंगाया था। इनमें से चार किलो बेचने के बाद ये पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस अब गांजा उपलब्ध कराने वाले और खरीदने वालों की तलाश में जुटी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इमरान 2016 से गांजा तस्करी कर रहा है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने इसी साल जेल भेजा था। इमरान और सोनू पर तीन-तीन, संतोष पर चार, जबकि शौकीन और अफसर पर दो-दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह एनसीआर में सक्रिय था और ऑर्डर मिलने पर विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था। अब पुलिस गिरोह के नेटवर्क की पूरी श्रृंखला का पता लगाने में जुटी है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *