https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

कोहरे का कहर, बुलंदशहर में कई बस समेत कई वाहन आपस में भिड़े, एक व्यक्ति की मौत और 14 घायल

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

 उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बार फिर कोहरे का कहर दिखने लगा है। जीरो विजिबिलटी के कारण कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतलपुर भासौली कट पर सुबह रोडवेज सहित कई गाड़ी आपस में भिड़ गईं। पहले ट्रैक्टर ट्राली से टकराई रोडवेज बस फिर बस से ऑटो भिड़ गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार महिला सहित 14 लोग घायल हुए हैं। पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, गंभीर घायल 1 यात्री को हायर सेंटर किया गया रेफर किया गया है। जबकि 8 यात्रियों को छुट्टी दी गई। एसएसपी समेत पुलिस प्रशासन के तमाम अफसर जिला अस्पताल में मौजूद हैं।
जौनपुर में भीषण हादसा, कार सवार तीन लोगों की मौत

वहीं, जौनपुर में भी भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और बस में आमने- सामने की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं, तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।  जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व वैगनआर कार से छह लोग महाकुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान करने गए थे। स्नान के बाद अपने घर जा रहे थे। कार को संजय सिंह चला रहा थे,जिसमें उनका परिवार व उनके करीबी दोस्त का परिवार भी था। 

महाकुंभ से लौट रहे थे कार सवार
जानकारी के मुताबिक रात देर रात सतहरिया पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही खाली रोडवेज बस से कार की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सभी लोग बुरी तरह से फंस गए।  मौके पर पहुंची सतहरिया चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्रा और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कार में फंसे लोगों को कटर की मदद से  बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। डाक्टरों ने कार ड्राइवर संजय सिंह (55) निवासी महाराजगंज, बिंदु सिंह (45) निवासी गोरखपुर, विमला देवी (58) निवासी गोरखपुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि विधावती (60) निवासी महाराजगंज, किरन देवी तिवारी (40) निवासी महाराजगंज, महेश तिवारी (50) गंभीर रूप घायल हैं। 

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *