महाकुंभ जा रही महिला से प्राइवेट बस में ड्राइवर ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

top-news
महिला की तहरीर पर मंगलवार को थाना बीटा-2 पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Grater Noida: ग्रेटर नोएडा में महिला से बस में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्रयागराज महाकुंभ जा रही महिला के साथ प्राइवेट बस में ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। प्रयागराज से लौटी महिला की तहरीर पर मंगलवार को थाना बीटा-2 पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्राइवेट बस से वह महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रही थी। गाजियाबाद के वसुंधरा से संगमनगरी जा रही महिला ने आरोप लगाया है कि इस दौरान बस प्राइवेट बस ड्रइवर ने प्रयागराज जाते समय रस्ते में की छेड़छाड़ की। पलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी चालक बीटा टू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीटा टू पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विवाद के बाद फायरिंग, दो लोग घायल

वहीं, ग्रेटर नोएडा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग भी की गई, जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक,  मंगलवार की रात्रि को रोहित यादव निवासी बहलोलपुर  और ध्रुव निवासी गढी चौखंडी का आजाद बैसला निवासी मामूरा अपने साथियों के साथ शराब के नशे में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गयी। जिसमें आजाद बैसला द्वारा र फायंरिग कर दी गई। जिससे रोहित व ध्रुव को घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायलवास्था में अस्पताल में भर्ती कराा है, जो खतरे से बाहर है। पीड़ित के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना फेस-3 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गयी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *