इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने को लेकर सोसाइटी में घमासान, दबंगों ने एक युवक जमकर पीटा

top-news
थाना बिसरख पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 1 नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में घुसकर दबंगों ने जमकर मारपीट की। बिसरख थाना क्षेत्र के इको विलेज वन सोसाइटी सोसाइटी के गेट के अंदर घुसकर एक युवक को 6-7 दबंगों ने जमकर पीटा। मारपीट करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारपीट करने के बाद दबंग मौके से फरार हुए। मारपीट के दौरान सोसायटी की सुरक्षा में तैनात गार्ड्स तमाशबीन बने रहे, जिससे निवासियों में आक्रोश है। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में रोष ने जताया है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत ईकोविलेज वन में कुछ बच्चों के बीच इंस्टाग्राम पर वीडियो को लेकर आपस में मारपीट हुई थी। जिसमें बच्चों के दो बड़े भाई भी शामिल हो गये थे। थाना बिसरख पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 1 नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 सोसाइटी के लोगों ने जताया रोष

इस घटना के बाद सोसायटी के निवासियों ने सिक्योरिटी एजेंसी पर सवाल खड़े किए हैं। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि सिक्योरिटी एजेंसी पूरी तरह फेल हो गई है। क्योंकि बाहरी लोग बिना रोक-टोक सोसायटी में घुसकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के कारण सोसायटी के लोग डरे हुए हैं। सोसाइटी के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और सिक्योरिटी एजेंसी की लापरवाही की जांच की जाए। इसके साथ ही सोसाइटी के लोगों ने एओए से सिक्योरिटी कंपनी बदलने की भी मांग की है। सोसाइटी लोगों का कहना है कि सुरक्षा गार्ड किस काम के जो मारपीट और असामाजिक तत्वों को न रोक सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *