https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Noida के विधायक पंकज सिंह ने किसानों की समस्या पर किया 'मंथन', पढ़ें एक क्लिक में

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्यालय में शुक्रवार को आवंटन पत्र का वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह ने 5 प्रतिशत आबादी भूखण्डों के आवंटन हेतु मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम की मौजूदगी में आवंटन पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में 4 ग्रामों बसई ब्रहाउद्दीन नगर, चोटपुर, सर्फाबाद, याकूबपुर के अन्तर्गत क्रमशः बसई ब्रहाउददीन नगर 01, चोटपुर-05, सर्फाबाद-07, याकूबपुर-10 कुल 23 भूखण्डों के मूल किसानों/ उनके उत्तराधिकारियों को आवंटन पत्र हस्तगत कराये गये। इन भूखण्डों का कुल क्षेत्रफल लगभग 4400 वर्ग मीटर है।

किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो रहा निस्तारण

कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह को मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा ये भी अवगत कराया गया कि माह जनवरी 2017 से दिसम्बर 2024 तक कुल 2226 भूखण्डों (क्षेत्रफल लगभग 309760 वर्ग मी) के आवंटन पत्र पूर्व में जारी किये जा चुके है। नोएडा प्राधिकरण की नीति के अनुसार अर्जित भूमि के सापेक्ष प्रभावित मूल किसानों / काश्तकारों को 5 प्रतिशत आबादी भूखण्ड दिये जाने की कार्यवाही की जाती है एवं विभाग इस कार्य के लिए गम्भीरता से प्रतिबद्ध है। इसके लिए विभिन्न स्तर पर संदर्भित कार्यवाही के फलस्वरूप आवंटन पत्र निर्गत किये जाने की कार्यवाही की जाती है। इसको लेकर नोएडा प्रबन्धन प्रकरण की गम्भीरता एवं किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने / निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार इस प्रकार के प्रकरणों के सम्पूर्ण समाधान के प्रयास किये जा रहे है।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने विधायक को दिया आश्वासन 

मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा विधायक पंकज सिंह को यह भी आश्वासन दिया गया कि अवशेष भूखण्डों का नियोजन कराकर आगामी समय में और भी आवंटन पत्र शीघ्र जारी / निर्गत कर प्रभावित किसानों को लाभान्वित किये जाने की कार्यवाही की जायेगी।इस कार्यक्रम में संबंधित काश्तकार मौजूद रहे। आवासीय भूखण्डों के आवंटन पत्र निर्गत होने से किसानों एवं नोएडा के मध्य सामन्जस्य एवं सौहार्द का वातावरण उत्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मौजूद रहे अधिकारी 

कार्यक्रम में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री, विशेष कार्याधिकारी महेन्द्र प्रसाद, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल, विशेष कार्याधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, महाप्रबन्धक नियोजन मीना भार्गव, इश्तयाक अहमद, महाप्रबन्धक-जल/विद्युत आरपी सिंह, उप महाप्रबन्धक सिविल विजय कुमार रावल, सहायक महाप्रबन्धक संजीव बेदी, सहायक महाप्रबन्धक शोभा कुशवाहा और अन्य द्वारा विशेष रूप से प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया गया।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *