नोएडा प्राधिकरण से आई बड़ी खबर, हिल गया पूरा विभाग, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे शॉक्ड!

top-news
नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। लापरवाह अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। हजारों वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई है और शहर में बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान की तैयारी चल रही है।

नोएडा में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। कार्य के प्रति लापरवाही और शिथिल पर्यवेक्षण सामने आने के बाद वर्क सर्किल-06 के अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने साफ कर दिया है कि अधिसूचित भूमि पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई
नोएडा प्राधिकरण ने वर्क सर्किल-6 के प्रबंधक अब्दुल शाहिद के खिलाफ प्रभावी पर्यवेक्षण न करने और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं सहायक प्रबंधक विनीत कुमार शर्मा की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी होने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से अवमुक्त कर दिया गया है। प्राधिकरण का मानना है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण कई क्षेत्रों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को बढ़ावा मिला, जिसे अब सख्ती से रोका जाएगा।


अतिक्रमण के खिलाफ लगातार चल रहा अभियान
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि किसी भी क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत या जानबूझकर की गई अनदेखी पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की टीमें लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रही हैं और अवैध निर्माण चिन्हित कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके।


हजारों वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त, एफआईआर दर्ज
नोएडा प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2024-25 में कुल 2,15,912 वर्ग मीटर और वर्ष 2025-26 में अब तक 23,93,158 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है। इस भूमि की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2745 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही अवैध निर्माण और अतिक्रमण से जुड़े मामलों में विभिन्न पुलिस थानों में लगभग 25 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। वर्तमान में प्राधिकरण क्षेत्र में 174 अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ 527 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। प्राधिकरण ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Anil kumar Bhati

Last15 years pehle jo aadhikari yahaan posted thay or jameeno par kabza karwa kar aarbo rupay ki sampatti bana kar transfer ho gaye ya retire ho gaye unko bhi dandit kare parsashan or woh is Nexus ke mater mind hai koi vyskti 6 kele bhi parsashan ki anumati ya setting ke bager nahi bech sakta or yeh to aarbo rupay ki sarkari sampatti ka mamla hai justice hoona chahiye or 15 saalo mai noida mai super rich bane kisaano ki sampatti ki bhi jaanch kari jaye or chuttbhaiya local netao ki bhi jaanch ho chaye kisi bhi party ke ho