ग्रनो में पुलिस ने दो शातिरों को किया लंगड़ा, 25-25 हजार के थे इनामी, दोनों के कांड जानकर आप कहेंगे- पुलिस ने ठीक किया!

top-news
ग्रेटर नोएडा के दादरी में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने एक युवक की हत्या में वांछित दोनों इनामी बदमाशों को लंगड़ा कर दिया है और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की है।

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में दबोच लिया गया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और ये एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है।


चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि दादरी थाना पुलिस लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जारचा की ओर जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार दो संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।


अवैध तमंचे और बाइक बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनुज पुत्र कंवल सिंह निवासी ग्राम चक्रसेनपुर, थाना दादरी और सक्षम शर्मा उर्फ ऋषभ शर्मा पुत्र स्वर्गीय दिनेश निवासी ग्राम ऊंचा हमीरपुर, थाना जारचा के रूप में की है। दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध तमंचा, एक-एक खोखा कारतूस, एक-एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं और क्षेत्र में कई वारदातों में शामिल रहे हैं। मुठभेड़ के बाद घायल बदमाशों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी निगरानी में इलाज चल रहा है।


युवक की पीट-पीटकर हत्या में थे वांछित
पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्त ग्राम कैमराला में एक युवक की बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने के मामले में वांछित थे। इस घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे और लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर थे। गिरफ्तारी के लिए दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दादरी थाना पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश में जुटी थी। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है और दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *