ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने निकाली बदमाश की बदमाशी, गोली मार कर दिया लंगड़ा, हाथ जोड़े जिंदगी की भीख मांगते आया नजर, मामला जान हर कोई बोला- शानदार

top-news
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरा राहुल यादव गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी पर सोसायटी की लिफ्ट में बुजुर्ग महिला से लूट के प्रयास का आरोप है।

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर लुटेरे के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश को जवाबी कार्रवाई में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश हाल ही में बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में बुजुर्ग महिला से लूट के प्रयास की वारदात में शामिल था। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक बरामद की गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।


चेकिंग के दौरान भागा बदमाश, पुलिस पर की फायरिंग
थाना बिसरख पुलिस द्वारा सेक्टर-03 के पास ऐस सिटी गोल चक्कर से खैरपुर गोल चक्कर की ओर जाने वाले रास्ते पर नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ऐस सिटी गोल चक्कर की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार तेज रफ्तार में आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुका और अचानक यू-टर्न लेकर खैरपुर गोल चक्कर की ओर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने बदमाश का पीछा शुरू किया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा।


लिफ्ट में बुजुर्ग महिला से लूट की कोशिश का आरोपी
पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान राहुल यादव पुत्र मुकेश सिंह के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। राहुल यादव मूल रूप से ग्राम नगला सलेम, थाना सहपऊ, जिला हाथरस का निवासी है, जबकि वर्तमान में वह कौंडली निर्माण मोहल्ला, दिल्ली में रह रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी ने कुछ समय पहले बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में लिफ्ट के अंदर बुजुर्ग महिला से लूट का प्रयास किया था। इस घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुठभेड़ के दौरान उसे दबोच लिया गया, जिससे एक बड़ी वारदात टल गई।


अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह बाइक उसने मार्च 2025 में ग्राम चिपियाना बुजुर्ग स्थित देशी शराब के ठेके से चोरी की थी। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *