https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

दिल्ली-NCR में अपना घर बनाने के लिए लोगों की पहली पसंद बना नोएडा

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png


नोएडा: दिल्ली-NCR मेंदिल्ली-NCR में अपना घर बनाने की चाह रखने वालों के लिए नोएडा पहली पसंद बनकर उभरा है। यह बात यूपी रेरा की तरफ से 2024 में पंजीकृत रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के आंकड़ों में साबित हो गई है।

 

गौतमबुद्धनगर में तेजी से बढ़ रहा रियल एस्टेट

आंकड़ों पर  नजर डालें तो गौतमबुद्धनगर में रियल एस्टेट का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। यूपी में 2024 में 259 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट का रेरा में रजिस्ट्रेशन हुआ है। इन परियोजनाओं के तहत 2.7 लाख से अधिक लोगों को नया घर मिलेगा। बीते साल लखनऊ में 61 और गौतमबुद्ध नगर में 51 नई परियोजनाएं लॉन्च की गई हैं। इनके तहत लखनऊ में 54000 और गौतमबुद्ध नगर में 1.10 लाख नए घर बनाए जाएंगे। यूपी में इन परियोजनाओं के माध्यम से 45 हजार करोड़ रुपए का निवेश हो रहा है। खास बात यह है कि इन प्रोजेक्टों को पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करने से पहले रेरा ने इनकी गहन छानबीन की है, ताकि घर खरीदारों को किसी भी जोखिम का सामना नहीं करना पड़े।

लखनऊ की अपेक्षा गौतमबुद्ध नगर में अधिक घर

रेरा में साल 2024 में पंजीकृत परियोजनाओं की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक हैं। पहले कुल प्रोजेक्ट का लगभग 50 प्रतिशत गौतमबुद्ध नगर में दर्ज होता था। इस बार लखनऊ में सबसे अधिक परियोजनाएं पंजीकृत हुई हैं। हालांकि, प्रोजेक्ट के मामले में लखनऊ और घरों की संख्या के लिहाज से गौतमबुद्धनगर अव्वल हैं। गौतमबुद्ध नगर में जिले में 51 परियोजनाओं के तहत 1.10 लाख घर हैं, जबकि लखनऊ में 61 परियोजनाओं में 54 हजार घर बनाए जा रहे हैं।

गौतमबुद्ध नगर में चल रही परियोजनाओं में 21 हजार करोड़ रुपए का निवेश हो रहा है। वहीं, लखनऊ की परियोजनाओं में 6,140 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर जिले में 13.5 लाख वर्गमीटर जमीन पर और लखनऊ में 10 लाख वर्गमीटर घर बन रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर और लखनऊ के बाद गाजियाबाद में सबसे अधिक परियोजनाएं पंजीकृत की गई हैं।

 

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *