कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते नोएडा में कक्षा 8 तक के स्कूल 16–17 जनवरी को बंद

top-news
नोएडा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 16 और 17 जनवरी को बंद रहेंगे।

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जिले में कड़ाके की ठंड और लगातार घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 16 और 17 जनवरी (शुक्रवार और शनिवार) को बंद रहेंगे।
यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार द्वारा शुक्रवार को जारी किया गया। आदेश के अनुसार यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है, ताकि बच्चों को प्रतिकूल मौसम के कारण होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके।

सभी बोर्डों पर लागू रहेगा आदेश

जारी निर्देशों में साफ किया गया है कि यह आदेश

सीबीएसई,

आईसीएसई,

आईबी,

यूपी बोर्ड
और अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा। यदि इस अवधि में कोई भी स्कूल खुला हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी बढ़ाई जा चुकी हैं छुट्टियां

गौरतलब है कि जिले में ठंड और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए विद्यालयों की शीतकालीन छुट्टियां पहले ही 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई थीं। इसके बावजूद मौसम में कोई खास सुधार न होने के कारण प्रशासन को दो दिनों की अतिरिक्त छुट्टी घोषित करनी पड़ी है।

प्रशासन की अपील

जिले में लगातार गिरते तापमान और घने कोहरे के चलते आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *