बहू ने कर दिया कांड, फिर भाग गई विदेश, पीड़ित सास-ससुर ने की शिकायत, कोर्ट की दखल से हुआ सख्त एक्शन, जानें पूरा मामला!
- Shiv Kumar
- 16 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक सास द्वारा अपनी बहू पर करीब 1.19 करोड़ रुपये के कीमती गहने और सामान लेकर विदेश चले जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मामला अदालत पहुंचने के बाद अब कोर्ट के आदेश पर बीटा-2 थाने में बहू, उसके माता-पिता और अन्य परिजनों समेत कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सभी पक्षों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
शादी के समय लिए गए भारी गहने
अल्फा-2 सेक्टर निवासी शिखा उपाध्याय ने अदालत में दी गई शिकायत में बताया कि उनके बेटे अभिषेक की शादी 20 फरवरी 2023 को हरियाणा के करनाल जिले के सूरजनगर निवासी जयवीर सिंह की बेटी शिखा से हुई थी। पीड़िता के अनुसार शादी पूरी तरह दहेज रहित थी, लेकिन इसके बावजूद बहू और उसके मायके पक्ष ने दबाव बनाकर शादी के दौरान भारी मात्रा में गहने चढ़वाए। आरोप है कि शादी में करीब 670 ग्राम सोने और लगभग चार किलो चांदी के गहने बहू के पक्ष को दिए गए थे। इसके अलावा भी कई कीमती आभूषण और सामान बहू के पास मौजूद थे।
व्यवहार बदलने और गहने ले जाने का आरोप
शिकायत में बताया गया है कि शादी के कुछ समय बाद ही बहू का व्यवहार बदलने लगा। घरेलू काम को लेकर अक्सर विवाद होता था और बहू यह कहती थी कि वह नौकरानी बनने नहीं आई है, बल्कि विदेश जाकर नौकरी करना चाहती है। इसी बीच 29 मई 2023 को बहू गहने और कीमती सामान लेकर मायके चली गई। काफी मनाने और पंचायतों के बाद करीब दो साल बाद 29 मई 2025 को वह ससुराल लौटी, लेकिन इस दौरान गहने वापस नहीं लाई। इसके बाद भी उसका व्यवहार सामान्य नहीं हुआ।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़िता का आरोप है कि 27 जुलाई 2025 को बहू घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने अपने परिजनों को बुलाया और घर में बचे शेष गहनों व सामान को लेकर चली गई। गहनों के न मिलने और विवाद से परेशान होकर सास ने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए बीटा-2 कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






