नोएडा पुलिस को मिली बहुत बड़ी सफलता, साइबर अपराधियों में मची खलबली, मामला जानकर आप भी कहेंगे गुड वर्क!

top-news
नोएडा पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर अपराधी अनूप श्रेष्ठ को दबोच लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है। आइए पूरा अपडेट जानते हैं।

नोएडा पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए नेपाल निवासी एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कॉल सेंटर के माध्यम से भारत में प्रतिबंधित ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर लोगों को पैसे लगाने के लिए उकसाता था और टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर उनसे ठगी करता था। यह कार्रवाई केन्द्रीय गृह मंत्रालय से मिले गोपनीय इनपुट के आधार पर थाना फेस-1 नोएडा पुलिस ने की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप श्रेष्ठ के रूप में हुई है, जो सेक्टर-1 नोएडा में एक निजी कंपनी के दफ्तर से अवैध कॉल सेंटर संचालित कर रहा था।


सेक्टर-1 में चल रहा था अवैध कॉल सेंटर नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सेक्टर-1, नोएडा स्थित MIR PEGASIS CONNECT PVT LTD के दूसरे फ्लोर पर 1XBET ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़ा अवैध कॉल सेंटर चला रहा था। यहां से भारतीय नागरिकों को कॉल कर ऑनलाइन जुए के लिए प्रेरित किया जाता था। आरोपी ग्राहकों से पैसे जमा कराने और निकालने में टेक सपोर्ट देने का झांसा देकर उन्हें ठगता था। यह रकम कंपनी की वेबसाइट पर दिखाए गए म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर कराई जाती थी, जिसे बाद में मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए अलग-अलग खातों में भेज दिया जाता था। इस पूरे नेटवर्क से सरकार के राजस्व को भी भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा था।


करोड़ों की ठगी से जुड़ा डिजिटल सबूत बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 सर्वर, 04 कंप्यूटर सीपीयू, 03 राउटर, 10 पीएनटी फोन, 01 अंग्रेजी/रूसी भाषा का की-बोर्ड और 01 सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद सर्वर में ठगी से जुड़ा अहम डिजिटल डेटा मौजूद है। एडीसीपी शेव्या गोयल के अनुसार, 1XBET ऑनलाइन बेटिंग से जुड़ा एक मामला पहले जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर साइबर थाने में दर्ज हुआ था, जिसकी जानकारी i4C के माध्यम से नोएडा पुलिस को मिली। तकनीकी और कानूनी सहायता के जरिए इस कॉल सेंटर को ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


विदेश से भारत तक फैला था ठगी का नेटवर्क
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मई 2022 में नेपाल से भारत आया और फिर मास्को, रूस चला गया। वहां उसने 1XBET ऑनलाइन बेटिंग कंपनी में करीब ढाई साल तक काम किया। बाद में कंपनी की रूसी अधिकारी के निर्देश पर उसे भारत भेजा गया, जहां वह दिल्ली-नोएडा में नेटवर्क खड़ा कर अवैध गतिविधियां संचालित करने लगा। 1XBET एक थर्ड पार्टी ऐप है, जिसे एपीके फाइल के जरिए डाउनलोड किया जाता है और भारत में इसके खिलाफ कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी और कंपनी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *