नोएडा प्राधिकरण के बड़े अफसर का वीडियो वायरल, कॉल पर की ऐसी डील, आप कहेंगे हद है भाई!
- Shiv Kumar
- 21 Jan, 2026
नोएडा प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पूरे प्राधिकरण में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में प्राधिकरण के अफ़सर गौरव बंसल कथित तौर पर 16 प्रतिशत कमीशन की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गौरव बंसल का बीते कई वर्षों में कई बार तबादला किया जा चुका है, इसके बावजूद वह अब भी नोएडा प्राधिकरण के एक बड़े और अहम पद पर तैनात हैं। वीडियो के सामने आने के बाद प्राधिकरण के भीतर हलचल तेज हो गई है और अधिकारी एक-दूसरे से बचते नजर आ रहे हैं। मामले को लेकर कर्मचारियों और आम लोगों के बीच चर्चाएं तेज हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






