आरोही फाउंडेशन ट्रस्ट ने गरीब, बेसहारा और राहगीरों को बांटे कंबल, मदद पाकर भावुक हुए लोग
- Shiv Kumar
- 30 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा। आरोही फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से 28 जनवरी गुरुवार को एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला, बुजुर्ग, गरीब और बेसहारा लोगों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जरूरतमंदों को स्वयं कंबल सौंपे और उनका हालचाल जाना। इस सेवा कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में सराहना देखने को मिली।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने किया कंबल वितरण
कार्यक्रम में आरोही फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती गुप्ता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका मंडल विशेष रूप से मौजूद रहीं। दोनों पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हुए कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में बुजुर्गों और बेसहारा लोगों की सहायता करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक शिव शंकर गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव प्रेम कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष मनोहर कुमार गुप्ता, सदस्य अजय राव, राष्ट्रीय सचिव देवेश गुप्ता सहित रामकुमार, विकास, वीरेंद्र कुमार, राजू, प्रदीप, खुर्शीद आलम, राजेश और राहुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सेवा कार्य में सहयोग किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






