नोएडा अथॉरिटी की ट्रांसफर पॉलिसी पर उठे सवाल, डेपुटेशन पीरियड खत्म होने के बाद भी पद पर डटीं AGM इंडस्ट्री प्रिया सिंह

top-news
नोएडा अथॉरिटी में AGM इंडस्ट्री प्रिया सिंह की डेपुटेशन अवधि खत्म होने के बाद भी उनकी तैनाती बरकरार है। बिना शासनादेश दो साल से अधिक समय तक पद पर बने रहने को लेकर अब ट्रांसफर पॉलिसी पर सवाल उठ रहे हैं। यहां सरकार के आदेशों की बराबर अवहेलना हो रही है।

नोएडा अथॉरिटी में एक बार फिर ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल मामला AGM इंडस्ट्री प्रिया सिंह की डेपुटेशन पर तैनाती को लेकर है। उनका डेपुटेशन कार्यकाल खत्म होने के बावजूद वह अब भी नोएडा अथॉरिटी में तैनात हैं, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं और नियमों सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में शासन स्तर पर पत्राचार भी हुआ है, लेकिन अब तक कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। इसके बावजूद प्रिया सिंह अपने पद पर डटी हैं।


2019 में डेपुटेशन पर आईं, 2022 में पूरा हो चुका कार्यकाल
जानकारी के मुताबिक, AGM इंडस्ट्री प्रिया सिंह को साल 2019 में कानपुर से डेपुटेशन पर नोएडा अथॉरिटी भेजा गया था। सामान्य तौर पर डेपुटेशन की अवधि तय समय के लिए होती है, जो अक्टूबर 2022 में पूरी हो चुकी थी। इसके बाद भी उनकी तैनाती जारी रहने से प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि डेपुटेशन अवधि बढ़ाने के लिए शासन को कई बार पत्र भेजे गए, लेकिन अब तक विस्तार को लेकर कोई स्पष्ट शासनादेश जारी नहीं हुआ। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि बिना औपचारिक आदेश के दो साल से अधिक समय तक तैनाती कैसे जारी है।


ट्रांसफर और डेपुटेशन नियमों के पालन पर उठे सवाल
इस मामले के सामने आने के बाद ट्रांसफर पॉलिसी और डेपुटेशन नियमों के पालन को लेकर भी बहस शुरू हो गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच यह चर्चा है कि यदि समय सीमा पूरी होने के बाद भी अधिकारी उसी पद पर बने रहते हैं तो यह प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है। हालांकि, अथॉरिटी की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि शासन स्तर पर इस मामले में क्या फैसला लिया जाता है और क्या औपचारिक आदेश जारी होता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *