कलेक्शन एजेंट ने कंपनी अधिकारियों से परेशान होकर की आत्महत्या, पहले वीडियो बनाया फिर ट्रेन से कटकर दी जान

top-news
संभल के शरीफपुर गांव निवासी रितिक (25) धनौरा में अमरोहा रोड पर स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करता था।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में हैरान परेशान करने वाला एक मामला सामने आया है। कलेक्शन एजेंट ने कंपनी के अधिकारियों से प्रताड़ित होकर रेल की पटरी पर जाकर पहले आत्महत्या की बात कहते हुए अपना वीडियो बनाकर वायरल किया। इसके बाद एक्सप्रेस से कट कर अपनी जान दे दी। युवक की वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में युवक भावुक होता भी दिखाई दे रहा है।

युवक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में करता था काम

बता दें की संभल के शरीफपुर गांव निवासी रितिक (25) धनौरा में अमरोहा रोड पर स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करता था। मंगलवार रात उसने ग्राम चुचेला कलां के पास कोटद्वार से चलकर दिल्ली जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रितिक ने खुदकुशी करने से पहले वीडियो बनाकर कंपनी के अन्य कर्मचारियों को मोबाइल पर भेजकर इस बारे में बताया था। रितिक का वीडियो मिलते ही कर्मचारियों ने थाना पुलिस से संपर्क किया। कंपनी के कर्मचारी पुलिस को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। वहां रितिक का शव पड़ा था। मृतक के परिवार में भी कोहमच मच गया। आनन-फानन मे परिवार के लोग अमरोहा पहुंचे। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने भी वीडियो देखकर कंपनी अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

वसूली न कर पाने से अधिकारी बना रहे थे दबाव

बता दें कि माइक्रो फाइनेंस कंपनियां ग्रामीणों को छोटे-छोटे लोन समूह बनाकर देती हैं। कंपनियां ग्रामीणों से हर सप्ताह किश्त वसूलने के लिए कलेक्शन एजेंट नियुक्त करती हैं। कंपनियों के अधिकारी कलेक्शन एजेंट से पूरी वसूली करने के लिए लगातार दबाव बनाते हैं। बहुत से ग्रामीण समय पर किश्त नहीं दे पाते हैं। ऐसे में पूरी वसूली नहीं होने पर कलेक्शन एजेंट को प्रताड़ित करते हैं। इसी तरह की प्रताड़ना से तंग आकर रितिक ने अपनी जान दे दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *