https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा में मेट्रो पिलर के बीच मिला युवक का शव, बीमारी से मौत की आशंका

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: नोएडा में मेट्रो के पास एक युवक का शव फिर से मिला है। फेस थ्री थाना क्षेत्र के मेट्रो पिलर नंबर 267-268 के पास युवक का शव मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। बीमारी के चलते युवक मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

मेट्रो पीलर नं. 267-268 के बीच पड़ा था शव

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि गुरुवार  को थाना फेस 3 पुलिस को मेट्रो पीलर नं. 267-268 के बीच एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंची। जानकारी करने पर पुलिस को पता चला कि मरने वाले का नाम प्रमोद कुमार (45) है। हालांकि पता समेत अन्य जानकारी नहीं हो पाई है।

टीवी से पीड़ित था मृतक
 पुलिस ने बताया कि प्रमोद कई महीनो से बीमार रहता था। आस पास के व्यक्तियों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि प्रमोद पूर्व में अपने आप को टीवी
की बीमारी होना बताता था। प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मृत्यु बीमारी से होना प्रतीत हुआ है। प्रमोद के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पिछले महीने सेक्टर 16 मेट्रो के पास मिला था शव

बता दें कि पिछले महीने भी मेट्रो के पास शव मिला था। शव सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया था। इसी दिन लगभग 30-35 साल के एक व्यक्ति का शव यमुना नदी में कालिंदी कुंज बैराज के पास मिला था। हालांकि दोनों व्यक्तियों की तुरंत पहचान नहीं हो सकी थी।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *