ग्रेटर नोएडा में किसान के घर बड़ी चोरी, रास्ते से घर में घुसे और ताला तोड़कर कैश और जेवर चोरी कर हुए फरार
छत के रास्ते चोर मकान में घुस आए और कमरे कमरे का ताला तोड़कर नकदी व अंगूठी, पेंडल, मंगलसूत्र, चैन आदि समेत लाख रुपए के गहने चोरी कर ले गए।
- Shiv Kumar
- 06 Feb, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में चोरों का आतंक और चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरो नें पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अब एक घर से जेवर और नकदी चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके साथ ही पीड़त की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के भौयरा गांव में मंगलवार रात एक किसान के घर में बड़ी चोरी की वारदात हुई। चोरों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा लिए। बताया जाता है चोरी के लिए जाते हुए तीन युवक सीसीटीवी में कैद हो हुए हैं। सुबह होने पर किसान को घर में चोरी की जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई और तुरंत पुलिस पुलिस से शिकायत कर कारवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव भोयरा निवासी हेमराज सिंह ने शिकायत की है कि मंगलवार की रात उनका परिवार घर मे सोया हुआ था। इसी दौरान छत के रास्ते चोर उनके मकान में घुस आए और कमरे कमरे का ताला तोड़कर लाख की नकदी व अंगूठी, पेंडल, मंगलसूत्र, चैन आदि समेत लाख रुपए के गहने चोरी कर ले गए। सुबह होने पर परिजनों के घटना की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया जाता है पास में लगे सीसीटीवी में देर रात घूमते हुए तीन युवकों की तस्वीर कैद हुए हैं। तथा आशंका है उक्त युवकों ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों
में पुलिस के प्रति नाराजगी है, क्योंकि क्षेत्र
में पिछले कई महीनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में असफल रही है। हालांकि, रबूपुरा कोतवाली पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की
पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






