नोएडा में तमंचा लिए घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा, अब माफी मांगते आया नजर

top-news
नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने महर्षि आश्रम गेट नंबर-1 के पास से एक युवक को .315 बोर के अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस हथियार के स्रोत की जांच कर रही है।

नोएडा में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सेक्टर-39 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने एक युवक को .315 बोर के अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी महर्षि आश्रम गेट नंबर-1 के पास से की गई। पुलिस के मुताबिक, 19 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध हालत में अवैध शस्त्र लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक तमंचा .315 बोर बरामद हुआ। इसके बाद उसे मौके से ही हिरासत में ले लिया गया।


पहले भी दर्ज है आर्म्स एक्ट का मुकदमा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय सिन्टू कुमार पुत्र उदय के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम सन्हा, बेगूसराय (बिहार) का रहने वाला है और वर्तमान में सलारपुर गांव, थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इस बार भी उसके खिलाफ थाना सेक्टर-39 में मु0अ0सं0 082/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।


पूछताछ जारी, हथियार के स्रोत की जांच

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह अवैध तमंचा कहां से लाया था और उसका मकसद क्या था। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सेक्टर-39 पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से चेकिंग और गश्त बढ़ाई जा रही है, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *