नोएडा में गैस बुकिंग को लेकर बड़ी खबर, प्रशासन ने उठाया अब ये बड़ा कदम, अब व्हाट्सएप से भी हो जाएगा काम, जान लें ये जरूरी जानकारी
- Shiv Kumar
- 13 Mar, 2026
खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध जैसे हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर लोगों में घबराहट का माहौल देखने को मिल रहा है। गौतमबुद्धनगर में बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के लिए एजेंसियों और कंपनियों के नंबरों पर फोन कर रहे हैं, जिससे कई नंबर व्यस्त या कनेक्ट नहीं होने जैसी समस्या सामने आ रही है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और गैस बुकिंग के लिए कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए वैकल्पिक माध्यमों का इस्तेमाल करें। प्रशासन का कहना है कि जरूरत होने पर ही गैस बुकिंग कराएं, ताकि अनावश्यक भीड़ और परेशानी से बचा जा सके।
फोन और व्हाट्सएप से कर सकते हैं गैस बुकिंग
जिला प्रशासन ने बताया कि गैस कंपनियों की ओर से बुकिंग के लिए कई स्मार्ट बुकिंग विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। लोग व्हाट्सएप नंबर 7588888824, मिस्ड कॉल नंबर 8454955555 और एसएमएस या वीआरएस बुकिंग के लिए 7718955555 का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इंडियन ऑयल वन एप, भारत बिल पेमेंट सिस्टम और पोर्टल https://cx.indianoil.in के जरिए भी गैस सिलेंडर की बुकिंग आसानी से की जा सकती है। ये सभी सेवाएं राष्ट्रीय स्तर पर संचालित हैं और इनका उपयोग कर लोग बिना एजेंसी पहुंचे भी अपनी गैस बुकिंग करा सकते हैं।
बुकिंग के बाद भी सिलेंडर मिलने में हो रही दिक्कत
पिछले दो दिनों से जिले में कई लोगों को गैस सिलेंडर मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग के बाद भी लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। सुबह आठ बजे से लाइन में लगने के बाद कई लोगों का नंबर दोपहर बाद तक आ रहा है। लोगों में घबराहट की स्थिति के कारण गैस एजेंसियों के फोन लगातार बज रहे हैं, जिससे कई बार नंबर नॉट रिचेबल या कनेक्ट नहीं होने की समस्या सामने आ रही है। इसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक नंबर और ऑनलाइन विकल्प जारी किए हैं, ताकि लोगों को आसानी से गैस बुकिंग की सुविधा मिल सके।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






