https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में वंसत महोत्सव कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने उठाया लुत्फ

top-news
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में वंसत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में वंसत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कुल सचिव एवं सचिव शिक्षा उप समिति गौतम बुद्ध विश्व विद्यालय डॉ. विश्वास त्रिपाठी,  ओ.एस.डी. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अर्चना द्विवेदी , प्रधानाचार्य पंचशील बालक इंटर कॉलेज डॉ. नीरज टंडन, उपप्रधानाचार्या सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज प्रीति फौगाट के दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा लोगों का मन 

महोत्सव में अभिभावकों एवं बच्चों को मुफ्त ऊंट सवारी मुफ्त जलपान की व्यवस्था के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति का आनंद लिया। इसके साथ-साथ बच्चों एवं अभिभावकों ने खेल एवं मनोरंजन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

प्रधानाचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों को गिनाया 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. राजीव कुमार ने विद्यालय की रिपोर्ट में विगत वर्षों की उपलब्धियों शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम को मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों के सामने प्रस्तुत किया। महोत्सव में समस्त स्टॉफ एवं छात्र मौजूद रहे।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *