https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

किसान चेतना पैदल यात्रा पहुंची ग्रेटर नोएडा, पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीने, दिल्ली जाने पर अड़े नेता

top-news
भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप के नेतृत्व में निकाली जा रही चेतना यात्रा भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप के नेतृत्व में निकाली जा रही चेतना यात्रा
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

 Greater Noida: भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह की अगुवाई में किसान आयोग का गठन और किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदेश कार्यालय इमलिया से किसान चेतना पैदल यात्रा निकाली गई है। पैदल यात्रा इमलिया प्रदेश कार्यालय से शुरू होकर प्रधानमंत्री आवास दिल्ली तक जाएगी। इसी कड़ी में रविवार को चेतना यात्रा ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के नगला चीती गांव पहुंची। किसान चेतना यात्रा को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स और पीएसी बल मौके पर मौजूद है। पुलिस और प्रशासन किसानों को दिल्ली जाने से रोक रही है।

दिल्ली जाने पर अड़े किसान नेता

प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह को डीसीपी एडिशनल डीसीपी समझाने में जुटे हैं। जबकि वह दिल्ली प्रधानमंत्री आवास जाने के लिए अड़े हुए हैं। पुलिस और प्रशासन में बात नहीं बनने पर चीती गांव में किसान नेता योगेश प्रताप अपने साथियों के साथ धरने पर बैठे गए हैं। किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि वह दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास जाएंगे और अपनी समस्याओं को जोरशोर से उठाएंगे। 

11 फरवरी को दिल्ली पहुंचेगी यात्रा

बता दें कि यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह नंगे पैर पैदल साथियों के साथ दिल्ली की ओर कूच करने निकले हैं। इटावा से शुरू हुई चेतना यात्रा सिकंदराराऊ, अलीगढ़, बुलंदशहर के बाद नोएडा पहुंची है। यहां से 11 फरवरी को दिल्ली पहुंचेगी। योगेश प्रताप सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान का कोई प्रयास नहीं कर रही है। इसलिए किसान चेतना पैदल यात्रा प्रधानमंत्री के आवास पर पहुंचेगी। 

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *