विश्व में श्री कृष्ण की सबसे ऊंची मूर्ति ग्रेटर नोएडा में स्थापित, देश की नामचीन हस्तियों की मौजूदगी में अनावरण

top-news
गौड़ ग्रुप ने 108 फीट की श्रीकृष्ण प्रतिमा का किया अनावरण

Greater Noida: गौड़ ग्रुप ने यमुना सिटी सेक्टर 19 यमुना एक्सप्रेसवे में भारत की सबसे ऊँची 108 फीट की भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया  गया। साथ ही हरे कृष्णा हरे राम गौड़ मंदिर का उद्घाटन भी किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह व आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री, सुनील शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भक्ति और भव्यता से भरी इस शाम को प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने और भी खास बनाया। कैलाश खेर की भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अनावरण के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का अभिषेक किया और भव्य आरती में हिस्सा लिया।

देश की नामचीन राजनीतिक व फिल्मी हस्तियां मौके पर रहीं मौजूद

हेमा मालिनी, जयवीर सिंह और सुनील शर्मा ने देश की सबसे बड़ी कृष्ण प्रतिमा बनाने के लिए गौड़ ग्रुप को बधाई दी। कहा, मथुरा से ग्रेटर नोएडा तक भगवान कृष्ण की भूमि इस प्रतिमा से पावन हो गई है। गौड़ ग्रुप के सीएमडी मनोज गौड़ ने कहा कि 108 फीट ऊंची यह प्रतिमा और हरे कृष्णा हरे राम गौड़ मंदिर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और कृपा का भव्य प्रतीक है। यह स्थल मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र बनेगा। हमारा उद्देश्य भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और बढ़ावा देना है।
सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक
यह विशाल प्रतिमा गौड़ यमुना सिटी के ऊपर स्थित होकर आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बनेगी। यमुना एक्सप्रेसवे पर इसकी रणनीतिक स्थिति इसे एक महत्वपूर्ण तीर्थ और पर्यटन स्थल बनाएगी। कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर सांसद महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग आदि मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *