https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

ग्रेटर नोएडा में खेत में तारबंदी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष , कई लोग घायल

top-news
सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़े को शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के एक खेत में तारबंदी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। सूरजपुर थाना क्षेत्र के गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के 6 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़े को शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही सूरजपुर मामले की जांच में जुट गई है।

मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत दो पक्षो के मध्य खेत में तार लगाने को लेकर विवाद हो गया था जिसमें प्रथम पक्ष बलराज भाटी व द्वितीय पक्ष प्रमोद भाटी है। दोनों पक्षों से कुछ लोग घायल हुए है, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घायल व्यक्तियों के सामान्य चोट लगी है, जो अस्पताल में उपचाराधीन है। किसी की हालत नाजुक नहीं है। दोनो पक्षो द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  दोनों पक्षों की तरफ से आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

महिला एथलीट ने बहनों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

वहीं, रबूपुरा कोतवाली के गांव नगला हुकुम सिंह निवासी महिला एथलीट ने अपनी बहनों पर जबरन पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर आरोपी बहनें पीड़िता व उनके पति का सोशल प्लेटफार्म के जरिए उत्पीड़न कर रही है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार गांव नगला हुकमसिंह निवासी महिला वंदना चौधरी ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि वह राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है और उसकी शादी हरियाणा के रोहतक में हुई है। उनकी दो सगी बहनों की पढ़ाई-लिखाई के लिए दो लाख रुपये से अधिक की आर्थिक मदद कर चुकी है। अब बहनें पांच लाख रुपये की मांग कर रही हैं। पैसे देने से इनकार कर दिया तो दोनों बहनों सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गंदे कमेंट कर परेशान कर रही हैं। साथ ही उसका घर बिगाड़ने की धमकी दी है। शिकायत पर पुलिस ने अंशुल व अंजली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *