ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आरोग्य इंडिया वेलनेस हॉस्पिटल शुरू, पंचकर्म, योग और नेचुरोपैथी जैसी मिलेंगी सेवाएं

top-news
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आरोग्य इंडिया वेलनेस हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ। यहां आयुर्वेद, योग, नेचुरोपैथी और फिजियोथेरेपी जैसी समग्र स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे लोगों को प्राकृतिक इलाज का बेहतर विकल्प मिलेगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बुधवार को आरोग्य इंडिया वेलनेस हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कई गणमान्य अतिथि, डॉक्टर और स्थानीय लोग मौजूद रहे। अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा की सुविधाएं एक ही जगह पर मिल सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने अपनी सेवाओं और सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


एक ही छत के नीचे मिलेगी समग्र स्वास्थ्य सेवाएं

अस्पताल में आयुर्वेद आधारित पंचकर्म चिकित्सा, योग, नेचुरोपैथी और फिजियोथेरेपी जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य लोगों को दवाओं पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक और पारंपरिक तरीकों से स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं, ऐसे में समग्र चिकित्सा पद्धति काफी प्रभावी साबित हो सकती है। यहां मरीजों को उनकी समस्या के अनुसार व्यक्तिगत उपचार योजना भी दी जाएगी, जिससे बेहतर और लंबे समय तक असर देखने को मिल सके।


‘5 स्टेप थेरेपी’ से शरीर और मन दोनों का संतुलन

अस्पताल में विशेष रूप से ‘5 स्टेप थेरेपी टू रीजुवेनेशन’ पर काम किया जाएगा। इसमें शुद्धिकरण, पोषण, संतुलन, पुनर्निर्माण और विश्राम जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। इस थेरेपी के जरिए न सिर्फ रोगों का इलाज किया जाएगा, बल्कि शरीर और मन के संतुलन को भी मजबूत किया जाएगा। संस्थापक आयुर्वेदाचार्य ललित मोहन शर्मा ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही बीमारियों के लिए आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा बेहद असरदार हैं। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर का अवलोकन भी कराया गया, जहां मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की। उनका मानना है कि यह अस्पताल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *