बाइक चोरों और पुलिस के बीच रेस के बाद हुई मुठभेड़, एक गोली लगने से घायल, दूसरा भागते हुए गिरफ्तार

top-news
थाना बिसरख पुलिस द्वारा कामाख्या बिला से चिपियाना की ओर जाने वाले तिराहा पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चिपियाना की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति सवार थे आते दिखाई दिये.

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर चेकिंग के दौरान पुलिस की दो शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश हो गया, जबकि दूसरे को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शातिर बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं अंजाम देते हैं। शातिर बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोका तो भागने लगे

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कटारिया ने बताया कि सोमवार देर रात को थाना बिसरख पुलिस द्वारा कामाख्या बिला से चिपियाना की ओर जाने वाले तिराहा पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चिपियाना की तरफ से एक मोटर साइकिल  पर दो व्यक्ति सवार थे आते दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर मोटर साइकिल सवार व्यक्ति पीछे मुडकर चिपियाना की ओर जाने वाले रास्ते की तरफ तेजी से भगाने लगे। संदिग्ध होने पर  पुलिस ने पीछा किया गया तो मोटर साइकिल फिसल कर गिर गई। इसके बाद मोटर साइकिल पर सवार दोनो बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया।

जवाबी फायरिंग मे अमित घायल

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी पहचान अमित (24) के रूप में हुई। जबकि दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान सद्दाम (23)  के रूप में हुई। बदमाशों के कब्जे से 2 देशी तमंचे .315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर और थाना बिसरख क्षेत्र से चोरी की गयी बाईक बरामद हुई है। पूछताछ करने पर बदमाशों द्वारा बताया गया कि बािक ब्लू सफायर माल के पीछे से चोरी की गयी थी। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *