राकेश टिकैत के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, आधी रात को एसीपी कार्यालय घेरा, भुवनेश्वर में एक महापंचायत के दौरान गिरफ्तार हुए किसान नेता
- Shiv Kumar
- 31 Mar, 2026
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार देर रात गौतम बुद्ध नगर के किसानों ने ग्रेटर नोएडा में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान एसीपी थर्ड कार्यालय पहुंचे और उसका घेराव किया। पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और हालात को संभालने की कोशिश करता रहा।
गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सड़कों पर उतरे किसान
बताया गया कि भुवनेश्वर में आयोजित एक महापंचायत के दौरान पुलिस ने राकेश टिकैत को हिरासत में ले लिया। जैसे ही यह खबर गौतम बुद्ध नगर के किसानों तक पहुंची, वे सक्रिय हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले किसान नेताओं के साथ इस तरह का व्यवहार गलत है और यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
रिहाई तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना ने कहा कि जब तक टिकैत को रिहा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों ने साफ किया कि वे अपने नेता के समर्थन में पीछे नहीं हटेंगे और जरूरत पड़ी तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
देर रात तक चलता रहा घेराव, कई किसान नेता मौजूद
किसानों का प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। इस दौरान राजे प्रधान, राजीव मलिक, सुनील प्रधान, मटरू नागर, अजीत अधाना, सूरत नागर, विवेक, बेली भाटी, धर्मपाल स्वामी, धनीराम मास्टर, सूबे राम मास्टर, नागेश चपराना, राजू चौहान, सुन्दर भूडा, सुंदर खटाना, महेश खटाना, योगेश भाटी, अनिल खटाना, सूरज भाटी, भगत सिंह प्रधान, विनोद शर्मा, सुरेंद्र, अमित डेढा, अमित जैलदार और सचिन कसाना सहित बड़ी संख्या में किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






