नोएडा पुलिस चला रही 'ऑपरेशन विश्वास', पॉक्सो, दुष्कर्म और दहेज हत्या के मामलों में जल्द न्याय दिलाने की पहल

top-news
नोएडा पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 3 साल में 5080 अपराधियों को सजा दिलाई, 117 को उम्रकैद हुई है। पुलिस ने यह पहल पीड़ितों में भरोसा बढ़ाने को लेकर की है।

नोएडा में ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट पुलिस ने हत्या, पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, दहेज हत्या, अपहरण और लूट जैसे जघन्य मामलों में प्रभावी पैरवी करते हुए 1 जनवरी 2023 से 3 अप्रैल 2026 तक कुल 5080 अपराधियों को सजा दिलाई है। पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसा है, बल्कि पीड़ितों को समय पर न्याय भी मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों में निष्पक्ष और समयबद्ध विवेचना पर विशेष ध्यान दिया गया।


जघन्य अपराधों में मजबूत पैरवी से मिली सजा

कमिश्नरेट पुलिस ने इस अवधि में कुल 4549 अभियोगों में कार्रवाई करते हुए अपराधियों को सजा दिलाई। इनमें पॉक्सो एक्ट के 104, दुष्कर्म के 16, दहेज हत्या के 4, अपहरण के 25 और हत्या के 62 मामले शामिल हैं। इसके अलावा डकैती के 15, लूट के 323, गिरोहबंद अधिनियम के 78, चोरी के 1403 और आर्म्स एक्ट के 1067 मामलों में भी प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस ने सभी मामलों में साक्ष्यों को समय पर अदालत में पेश किया, जिससे अपराधियों को सजा दिलाने में सफलता मिली। अधिकारियों का कहना है कि मजबूत जांच और गवाहों की समय पर पेशी इस सफलता की बड़ी वजह रही।


117 को आजीवन कारावास, कई को लंबी सजा

पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते अदालत ने 117 अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा 32 अपराधियों को 20 साल और 37 अपराधियों को 10 साल की सजा दी गई। यह आंकड़े बताते हैं कि गंभीर अपराधों में पुलिस की कार्रवाई कितनी सख्त और प्रभावी रही है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मकसद अपराधियों में डर पैदा करना और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।


आगे भी जारी रहेगा अभियान

कमिश्नरेट पुलिस ने साफ किया है कि ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य है कि हर गंभीर मामले में तेजी से जांच पूरी कर अदालत में मजबूत पैरवी की जाए, ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके। इससे समाज में सुरक्षा का माहौल बनेगा और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *