Breaking News

नोएडा में भयंकर बवाल, गुस्साए मजदूरों ने जमकर की तोड़फोड़ और आगजनी, फेस-2 में हालात काबू करने में लगी पुलिस

top-news
नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन उग्र हो गया। कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। फेस टू इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। सड़कों पर जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नोएडा में सोमवार को मजदूरों का विरोध प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे मजदूरों ने कई जगह वाहनों में आग लगा दी और कंपनियों में तोड़फोड़ की। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हो गई। शहर के फेस टू इलाके में हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सड़कों पर जाम लगने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


वेतन बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे मजदूर
जानकारी के मुताबिक, मजदूर लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन सुनवाई न होने से उनका गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में मजदूर अलग-अलग स्थानों पर सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई जगह मजदूरों ने सड़कों पर बैठकर रास्ता जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। राहगीरों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।


आगजनी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप
प्रदर्शन के दौरान कुछ उग्र लोगों ने वाहनों में आग लगा दी और कंपनियों के अंदर भी तोड़फोड़ की। कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई। हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।


पुलिस तैनात, हालात काबू करने की कोशिश जारी
फेस टू इलाके में पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *