नोएडा पुलिस ने लोगों से की अफवाहों से बचने, सहयोग और शांति बनाए रखने की अपील
- Shiv Kumar
- 14 Apr, 2026
नोएडा में चल रहे धरना-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 14 अप्रैल 2026 को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा शहर में सुदृढ़ पुलिस व्यवस्था लागू की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है।
घरेलू सहायिकाओं का शांतिपूर्ण प्रदर्शन
क्लियो काउंटी, गढ़ी चौखंडी, सेक्टर-121 और सेक्टर-70 जैसे इलाकों में घरेलू सहायिकाओं द्वारा वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। पुलिस के अनुसार यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य बनी हुई है।
अफवाहों से बचने की अपील
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें। साथ ही अपुष्ट सूचनाओं को साझा करने से बचें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने वाले तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील
पुलिस कमिश्नरेट ने कहा है कि शहर में शांति, सुरक्षा और जनसुविधा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए आम जनता से सहयोग की अपेक्षा की गई है। अधिकारियों ने लोगों से संयम बनाए रखने और प्रशासन का साथ देने की अपील की है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






