Breaking News

ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा गांव के 17 किसानों को मिला आबादी भूखंड, प्राधिकरण ने किया आवंटित

top-news
ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा गांव के 17 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित किए गए। 11 भूखंडों के लिए ड्रा हुआ, जबकि 6 भूखंड सीधे आवंटित किए गए।

ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा गांव के 17 किसानों को लंबे इंतजार के बाद छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित कर दिए गए। सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों की मौजूदगी में भूखंडों का ड्रा आयोजित किया गया। इस प्रक्रिया में जेवर विधायक प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, ओएसडी रामनयन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


ड्रा के जरिए 11 भूखंडों का आवंटन

जानकारी के अनुसार, समान आकार वाले 11 भूखंडों के लिए ड्रा प्रक्रिया अपनाई गई। वहीं 6 भूखंड अलग-अलग आकार के होने के कारण उन्हें सीधे किसानों के नाम आवंटित कर दिया गया। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।


लंबे समय से लंबित था मामला

डाढ़ा गांव के किसानों की जमीन अधिग्रहण के बाद काफी समय से छह फीसदी आबादी भूखंड का मामला लंबित चल रहा था। किसानों ने कई बार प्राधिकरण से गुहार लगाई थी। इसके बाद प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार के निर्देश पर संबंधित विभागों ने तेजी से प्रक्रिया पूरी की।


अन्य गांवों के किसानों को भी मिलेगा लाभ

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पात्र किसानों को आबादी भूखंड देना उनकी प्राथमिकता है। डाढ़ा गांव के बाद अन्य गांवों के किसानों को भी जल्द ही ऐसे भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *