Breaking News

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, NDA विधायक दल के नेता चुने गए, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

top-news
सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब नई सरकार का गठन होगा और 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

बिहार में सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। पहले भारतीय जनता पार्टी और फिर एनडीए विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। वे जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। कल 15 अप्रैल को लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।


नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति में बहुत कुछ सीखा है और अब नई सरकार राज्य का काम संभालेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह आगे भी नई सरकार को सहयोग देते रहेंगे और बिहार के विकास में योगदान देंगे।


शपथ से पहले सियासी हलचल तेज

इस्तीफे से पहले सुबह से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। जदयू और भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सुबह कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री के धन्यवाद प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। दोपहर में नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया और इसके तुरंत बाद सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।


सर्वे में भी पहली पसंद बने सम्राट

एक सर्वे में भी सम्राट चौधरी को लोगों की पहली पसंद बताया गया था, जिसमें करीब 34 प्रतिशत लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना था। अब उनके नेतृत्व में नई सरकार बनने जा रही है, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *