Commissionerate गौतमबुद्धनगर में कई मामलों से जुड़े गांजे को किया गया नष्ट, 7 थानों में की गई कार्रवाई, इतनी कीमत का गांजा हुआ नष्ट

- Nownoida editor3
- 12 Feb, 2025
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस दौरान कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में विभिन्न थानों पर पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के मुकदमों से संबंधित 646.705 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया है। वहीं नष्ट किए गए गांजे की कीमत लगभग 01 करोड़ 25 लाख रुपए बताई जा रही है।
134 केस से जुड़ा कुल 646.705 किलोग्राम गांजा नष्ट
सर्वोच्च न्यायालय के पारित आदेश के अनुपालन में एवं डीजी मुख्यालय नार्कोटिक्स के निर्देशों के क्रम में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों पर पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों के नियमानुसार डिस्पोजल किये जाने के लिए अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत बुधवार को डीसीपी अपराध शक्ति मोहन अवस्थी व डीसीपी नार्कोटिक्स अशोक कुमार के निर्देशन में व सहायक पुलिस आयुक्त ट्विंकल जैन व सहायक पुलिस आयुक्त वर्णिका सिंह की मौजूदगी में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 7 थानों पर पंजीकृत कुल 134 अभियोगों से जुड़े कुल 646.705 किलोग्राम गांजा का निस्तारण नेशनल वुड प्रोडक्ट्स साइट-5 कासना में कराया गया।
गौतमबुद्धनगर के 7 थानों का गांजा डिस्पोजल
1-थाना कासना पर 2 मामलों से संबंधित कुल 452.4 किलोग्राम गांजा का डिस्पोजल कराया गया।
2-थाना सेक्टर-39 पर 1 मामले से संबंधित कुल 107 किलोग्राम गांजा का डिस्पोजल कराया गया।
3-थाना फेस-1 पर 51 मामलों से संबंधित कुल 32.890 किलोग्राम गांजा का डिस्पोजल कराया गया।
4-थाना सेक्टर-20 पर 7 मामलों से संबंधित कुल 4.750 किलोग्राम गांजा का डिस्पोजल कराया गया।
5-थाना सेक्टर-24 पर 43 मामलों से संबंधित कुल 28.545 किलोग्राम गांजा का डिस्पोजल कराया गया।
6-थाना सेक्टर-49 पर 1 केस से संबंधित कुल 1.100 किलोग्राम गांजा का डिस्पोजल कराया गया।
7-थाना सेक्टर-58 पर 27 मामलों से संबंधित कुल 20.020 किलोग्राम गांजा का डिस्पोजल कराया गया।
इसी प्रकार कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *