नोएडा में मोटा मुनाफा कमाने लालच देकर 55 लाख रुपये ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, जालसाजों को बैंक खातों करवाता था उपलब्ध
- Shiv Kumar
- 13 Feb, 2025
Noida: व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठग को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सतीश नाम के साइबर ठग ने एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा देकर 55 लाख रुपए की ठगी की थी। पकड़े गए आरोपी के बैंक खाते में 2 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे। शातिर आरोपी के खिलाफ अलग अलग राज्यों में एनसीआरपी पोर्टल पर 6 शिकयत दर्ज है।
सेक्टर 62 से गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार
डीसीपी साइबर क्राइम नोएडा प्रति यादव ने बताया कि बुधवार को ऑनलाइन निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 55 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के शातिर जालसाज को सेक्टर 62 से गिरफ्तार कर लिया गया है। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने बताया कि ठगी की रकम गिरफ्त में आए आरोपी के खाते में ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है और गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। आरोपी की पहचान बदायूं के अलापुर निवासी सतीश (45) के रूप में हुई है।
अगस्त में पीड़ित ने की थी ठगी की शिकायत
डीसीपी साइबर क्राइम प्रीति यादव ने बताया कि 28 अगस्त 2024 को एक व्यक्ति ने अज्ञात के खिलाफ आईटी ऐक्ट और धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया था कि ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से उससे संपर्क किया और ऑनलाइन निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 55 लाख 194 रुपये की ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज जांच के लिए एक टीम गठित की थी।
एनसीआरपी पोर्टल पर आरोपी के खिलाफ 6 शिकायतें दर्ज
डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि सतीश के खाते में ठगी के दो लाख रुपये की रकम ट्रांसफर हुई है। ठगी के काम में उसके खाते का इस्तेमाल हुआ था। इसके बाद आरोपी सतीश की गिरफ्तारी हुई। सतीश के बैंक खातों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर छह शिकायतें अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं। साथ ही साइबर क्राइम थाना लखनऊ में दर्ज एक मामले में भी आरोपी की संलिप्तता मिली है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और ठग गिरोह को ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराता है।
साइबर जागरूकता सुझाव
1-इन्वेस्टमेट करने से पहले वेव साइट एवं एप की प्रामाणिकता की जाँच अवश्य करें।
2-यदि संभव हो तो सदैव भारत सरकार के द्वारा अधिकृत तथा सेबी द्वारा निगरानी की जाने वाली शेयर मार्केट में ही निवेश करें।
3-यूट्यूब, गूगल, फेसबुक, व्हाट्सअप लाइक कर धन कमाने या टास्क पूरा करने के नाम पर धन कमाने का आफ़र देने वाली फर्जी काल से बचें। धोखेबाज के बहकावे में आकर पैसा ट्रांसफर न करें।
4.साइबर से संबंधित किसी समस्या के लिए साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 अथवा साइबर क्राइम की वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






