नोएडा हिंसा में शामिल संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापेमारी, हिरासत में लिए गए 6 आरोपी, पूछताछ जारी
- Shiv Kumar
- 18 Apr, 2026
नोएडा में हुए श्रमिक आंदोलन के बाद पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। उपद्रव और हिंसा में शामिल संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस की टीम अरुण बिहार में दबिश दे रही है। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है।
कई इलाकों में एक साथ कार्रवाई
पुलिस और एसटीएफ की टीमें नोएडा के अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं। नोएडा के अरुण विहार में संदिग्धों के घरों पर छापेमारी की गई। इसके अलावा दिल्ली के आदर्श नगर और शाहबाद डेयरी इलाके में भी टीमों ने एक साथ कार्रवाई की है।
हिरासत में लिए गए 6 संदिग्ध
छापेमारी के दौरान एसटीएफ ने 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हिंसा में इनकी क्या भूमिका रही और इनके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। इनके साथ अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है।
उपद्रवियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि श्रमिक आंदोलन की आड़ में हिंसा फैलाने वालों की पहचान की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर में शांतिभंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






