Breaking News

गौर सिटी में लाउडस्पीकर के शोर से परेशान लोग, डीसीपी कार्यालय में दर्द हुईं 80 शिकायतें

top-news
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी में लाउडस्पीकर के शोर से परेशान निवासियों ने 70 से अधिक शिकायतें दर्ज कराईं। देर रात तेज आवाज और अभद्रता के आरोपों के बीच लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और ध्वनि प्रदूषण पर स्थायी समाधान की मांग की है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी के राधा कृष्ण पार्क में ध्वनि प्रदूषण को लेकर निवासियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। हाल ही में 12 अप्रैल को हुए एक महोत्सव के दौरान देर रात तक तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जाने से परेशान होकर दर्जनों लोगों ने प्रशासन से शिकायत की है। निवासियों का आरोप है कि जब उन्होंने आवाज कम करने को कहा तो उनके साथ अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी दी गई।


डीसीपी ऑफिस पहुंचकर सौंपी 70-80 शिकायतें
मामले को गंभीरता से लेते हुए गौर सिटी के निवासी डीसीपी ऑफिस सूरजपुर पहुंचे और 70 से 80 लिखित शिकायतें सौंपीं। उन्होंने अधिकारियों से 15 अप्रैल को दी गई याचिका पर कार्रवाई की स्थिति भी पूछी। इस दौरान 100 से ज्यादा प्रभावित लोगों की समस्या और ध्वनि प्रदूषण से जुड़ी परेशानियों को विस्तार से बताया गया।


रात 10 बजे के बाद भी नहीं रुकता शोर
निवासियों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि कई वर्षों से जारी है। आरोप है कि रात 10 बजे के बाद भी लाउडस्पीकर बजते रहते हैं। कई बार 112 पर शिकायत करने के बावजूद भी समय पर कार्रवाई नहीं हो पाती, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।


प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
निवासियों ने बिसरख थाना प्रभारी को भी शिकायत की प्रति सौंपते हुए सख्त और स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि ध्वनि प्रदूषण पर तत्काल रोक लगाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *