नोएडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार

top-news
नोएडा सेक्टर-24 पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाइक और अवैध चाकू बरामद।

नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल और चार अवैध चाकू बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 26 अप्रैल 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने टी-ब्लॉक सेक्टर-11 क्षेत्र से आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद इलाके में सक्रिय वाहन चोरी के मामलों को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।


रेकी कर NCR से करते थे चोरी, सस्ते में बेचते थे गाड़ियां

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से गिरोह बनाकर काम करते थे। ये पहले इलाकों की रेकी करते और फिर दिल्ली-एनसीआर से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की गाड़ियों को कम कीमत पर बेचकर जो पैसा मिलता था, उसे आपस में बांट लेते थे और मौज-मस्ती में खर्च करते थे। पुलिस के अनुसार, पकड़े जाने के डर से ये अपने पास अवैध चाकू भी रखते थे।


कई मामलों में पहले भी दर्ज हैं केस, जांच जारी

गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद मोटरसाइकिलों के जरिए अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *