https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा में छेड़छाड़ से आहत लड़की ने की आत्महत्या, पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: नोएडा पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद किया है। शातिर आरोपी ने एक युवती के साथ की थी छेड़छाड़ की थी, जिससे आहत होकर युवती ने कर ली थी आत्महत्या।

सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि देर रात थाना सेक्टर 63 पुलिस द्वारा बहलोलपुर अंडरपास पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित आरोपी रामपाल थाना क्षेत्र के एफएनजी सर्विस रोड पर ग्रीन बेल्ट के पास किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करते हुए आरोपी की तलाश की जाने लगी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी कि एफएनजी सर्विस रोड ग्रीन बेल्ट के गेट पर खड़ा रामपाल पुलिस को देखकर ग्रीन बेल्ट में अंदर की तरफ भागने लगा।

पुलिस ने रोका तो आरोपी ने चलाई गोली

पुलिस टीम ने आरोपी को भागता देख उसे रुकने के लिए कहा तो उसने अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस पर अपने पास लिये अवैध अस्लहे से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में रामपाल पुत्र गुलाब सिंह गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुए है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सेक्टर 63 पर दर्ज था मुकदमा 

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी डीसीपी  बताया कि गुरुवार को को वादी द्वारा थाना सेक्टर 63 पर तहरीर दी कि रामपाल पुत्र गुलाब सिंह द्वारा उसकी लड़की को घर से बुलवाकर उसके साथ छेडछाड़ किया। जिसकी वजह से उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार थाना सेक्टर 63 पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *