https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा में मोस्ट वांटेड 10 हजार इनामी बदमाश और पुलिस के बीच चली गोली, जानिए फिर क्या हुआ?

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे दस हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। घायल अवस्था में विनय नाम के बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। घायल शातिर बदमाश ग्रेटर नोएडा एनसीआर क्षेत्र में लूट, चोरी करता है, जिस पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। दस हजार रुपए का इनाम था घोषित

130 मीटर रोड के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गुरुवार देर रात को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा 130 मीटर सर्विस रोड पर चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से एक संदिग्ध स्कूटी सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया परंतु वह नहीं रुका। इसके साथ ही पुलिस पर फायर करते हुये भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ में गोली चलाई, जिससे बदमाश घायल हो गया। जिसकी पहचान विनय निवासी ग्राम खानपुर थाना कासना गौतमबुद्धनगर के रूप में हुयी है।

सूरजुपर पुलिस ने किया था वांछित

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस .315 बोर तथा चोरी की एक स्कूटी बरामद हुयी है। विनय थाना सुरजपुर के  गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहा था जिस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के विरुद्ध कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के भिन्न भिन्न थाना में 12 केस दर्ज हैं। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी करते हुये आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *