https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Noida में जल्द लगेगी 37वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी, बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए होगें कार्यक्रम, तैयार हो गया पूरा प्लान

top-news
नोएडा में जल्द ही 37वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा.
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

नोएडा में जल्द ही 37वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा. वहीं इस कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को सेक्टर 6 नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर ACO वंदना त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी साझा की. 

20 फरवरी से 23 फरवरी तक होगा फ्लॉवर शो 
नोएडा के सेक्टर 33A शिल्पहाट शिवालिक पार्क में 20 फरवरी से 23 फरवरी तक फ्लॉवर शो आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के फूलों द्वारा शिवालिक पार्क सजाया जाएगा. इसके साथ ही प्रसिद्ध बनारस में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर का 30 से 35 फुट ऊंचा मॉडल फूलों से तैयार किया जाएगा. 8 फिट तक के कलश, शंख और चक्र का निर्माण किया जाएगा.

लेजर शो और कवि सम्मलेन का भी आयोजन
इसके अलावा फ्लावर शो में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूल के बच्चे अपना नृत्य प्रस्तुत करेंगे. बच्चों के लिए फूलों द्वारा 5 फिट का मिक्की माउस माउस व छोटा भीम बनाया जाएगा. साथ ही लेजर शो और कवि सम्मलेन का भी आयोजन किया  जाएगा. इतना ही नहीं शिवालिक पार्क में तरह-तरह के पौधों के स्टॉल लगाए जाएंगे. जिसमें बीज, खाद,नर्सरी इत्यादि का स्टॉल भी लगेगा. 


https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *