बच्चों के फिटनेस और शिक्षा को लेकर किए पोस्ट, रातों-रात फेमस हो गई ये सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर

top-news
फेमस होने के लिए वैसे तो व्यक्ति सोशल मीडिया पर अनेकों कंटेंट के साथ कार्य कर रहे हैं।

फेमस होने के लिए वैसे तो व्यक्ति सोशल मीडिया पर अनेकों कंटेंट के साथ कार्य कर रहे हैं। जिसमें कुछ लोगों को सफलता हासिल भी हो जाती है और कुछ लोग इसमें कामयाब नहीं हो पाए। मगर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर अगर किसी की किस्मत चमकती है, तो वह रातों-रात स्टार बन जाता है और इनकम का एक स्रोत उनका बन जाता है। आज हम ऐसे ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से आपको मिला रहे हैं। जिन्होंने शिक्षा को बढ़ावा दिया। 


सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर दे रहीं शिक्षा को बढ़ावा 
 
इस सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने क्लास में बच्चों की फिटनेस व शिक्षा का रूप सोशल मीडिया पर डालना शुरू किया जो अब लाखों लोगों की पसंद बन चुका है। जी हां हम बात कर रहे हैं गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र के गऊपूरी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल का। जहां पर चांदनी भाटी शिक्षिका के द्वारा क्लास में बच्चों को पढ़ाते हुए पोयम याद करते हुए वह फिटनेस करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर बनाया गया। 

सोशल मीडिया पर चांदनी भाटी को सर्च कर रहे लोग 

इंस्टाग्राम पर चांदनी भाटी के सभी वीडियो लाखों लोगों की पसंद बन चुका है और उनके हर एक वीडियो मिलियन में पहुंच रहे हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर चांदनी भाटी को सर्च किया जा रहा है। चांदनी की फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा हो रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *