Rabupura थाना पुलिस ने दो चोरों को हिरासत में लिया, बरामद हुआ ये सारा सामान

top-news
ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा पुलिस ने दो चोरों को धर दबोचा है। पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी का सामान व चोरी करने में प्रयुक्त टाटा ऐस गाड़ी बरामद की गई है।

ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा पुलिस ने दो चोरों को धर दबोचा है। पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी का सामान व चोरी करने में प्रयुक्त टाटा ऐस गाड़ी बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

क्या था पूरा मामला?
दरअसल 14 फरवरी को  वादी द्वारा थाना रबूपुरा पर तहरीर देकर अज्ञात चोर द्वारा वादी के खेत से इंजन चोरी कर ले जाने के मामले में मु0अ0सं0-40/2025 धारा-303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। इस मामले में थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु साक्ष्य संकलन करते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।    

खेत की सिंचाई में प्रयुक्त सामान चुराते थे चोर 
थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से चोरी की घटना की जांच के बाद 2 चोर समीर उर्फ चायवल्ला पुत्र इकराम और वसीम पुत्र मुबिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी ग्राम उटावली के पास थाना रबूपुर क्षेत्र से की गई है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी करने में प्रयुक्त टाटा ऐस छोटा हाथी रजि0नं0 यूपी 16 के.टी. 7138, 01 ट्यूबवैल मोटर, 01 इंजन का पंखा पुली सहित, 04 गाटर, एक इंजन का हैंडल, दो पाइप लोहे की कुल वजन लगभग 1.5 से 2 कुन्तल बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के चोर है। जो कि आस-पास के गांवों में खेती की सिंचाई के लिए लगे ट्यूबवैल मोटर/इंजन को रात में चोरी कर कबाड़ी को बेच देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *