दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल, जानिए कैसे और क्यों हुआ इतना बड़ा हादसा?
वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना के प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान
- Shiv Kumar
- 16 Feb, 2025
New Delhi: प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों के रद्द होने के बाद शनिवार देर रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ के कारण शनिवार रात पहले अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। हादसे के बाद रेलवे ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिये हैं। एनडीआरएफ की टीम राहत कार्य में जुटी है। हादसे पर पीएम मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल, कार्यवाहक सीएम आतिशी समेत कई लोगों ने शोक जताया है। मृतकों में 9 बिहार के, 8 दिल्ली के और 1 हरियाणा के लोग शामिल हैं। आठ घायलों के पैर में फ्रैक्चर है, जिन्हें ऑर्थो वार्ड में भर्ती किया गया है। मृतकों में से कुछ के शवों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल और कुछ के शवों को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना के प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान हो चुका है और वितरित भी किया जा रहा है । मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को ₹1.0 लाख का मुआवजा मिलेगा। मृतकों में 11 महिलाएं
और 3 बच्चे शामिल हैं।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि शनिवार देर रात पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी। वहीं, जम्मू की ओर जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति प्लेटफॉर्म नंबर 15 पर खड़ी थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म 14-15 की ओर आ रहा एक यात्री सीढ़ियों पर फिसल कर गिर गया और उसके पीछे खड़े कई यात्री इसकी चपेट में आ गए और यह दुखद घटना घटी।
हादसे में इनकी मौत हुई
1. आशा देवी (पत्नी, रविंद्र नाथ) निवासी बक्सर, बिहार, उम्र 79 वर्ष
2. पिंकी देवी (पत्नी, उपेंद्र शर्मा) निवासी संगम विहार, दिल्ली, उम्र 41 साल
3. शीला देवी (पत्नी, उमेश गिरी) निवासी सरिता विहार, दिल्ली, उम्र 50 साल
4. व्योम (पुत्र, धरमवीर) निवासी बवाना, दिल्ली, उम्र 25 साल
5. पूनम देवी (पत्नी, मेघनाथ) निवासी सारण, बिहार, उम्र 40 साल
6. ललिता देवी (पत्नी, संतोष) निवासी पटना, बिहार, उम्र 35 साल
7. सुरुचि (पुत्री, मनोज शाह) निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र 11 साल
8. कृष्णा देवी (पत्नी, विजय शाह) निवासी समस्तीपुर, बिहार, उम्र, 40 साल
9. विजय शाह, (पुत्र, राम सरूप शाह) निवासी समस्तीपुर, बिहार, उम्र 15 साल
10. नीरज (पुत्र, इंद्रजीत पासवान) निवासी वैशाली, बिहार, उम्र 12 साल
11. शांति देवी, (पत्नी, राजकुमार मांझी) निवासी नवादा, बिहार, उम्र 40 साल
12. पूजा कुमारी (पुत्री, राजकुमार मांझी) निवासी नवादा, बिहार, उम्र 8 साल
13. संगीता मलिक, (पत्नी, मोहित मलिक) निवासी भिवानी, हरियाणा, 34 साल
14. पूनम (पत्नी, विरेंदर सिंह) निवासी महावीर एनक्लेव, दिल्ली, उम्र 34 साल
15. ममता झा (पत्नी, विपिन झा) निवासी नांगलोई, दिल्ली, उम्र 40 साल
16. रिया सिंह (पुत्री, ओपिल सिंह) निवासी सागरपुर, दिल्ली, उम्र 7 साल
17. बेबी कुमारी, (पुत्री, प्रभु शाह) निवासी बिजवासन, दिल्ली, उम्र 24 साल
18. मनोज (पुत्र, पंचदेव कुशवाहा) निवासी नांगलोई, दिल्ली, उम्र 47 साल
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







