ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, 15 मोबाइल बरामद
- Shiv Kumar
- 21 May, 2026
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 15 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, थाना नॉलेज पार्क पुलिस टीम ने गुरुवार को गुर्जरपुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से अलग-अलग कंपनियों के 15 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके अलावा एक अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। बरामद बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर डीएल 3एस ईजी 6613 बताया गया है।
दिल्ली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान Gulam Bilal और Ravindra Kumar के रूप में हुई है। गुलाम बिलाल दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके का निवासी है, जबकि रविंद्र कुमार भी गोविंदपुरी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से मोबाइल चोरी की घटनाओं में सक्रिय थे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात को अंजाम देते थे।
आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी किए गए मोबाइल फोन किन-किन इलाकों से लाए गए थे और गिरोह में अन्य कौन लोग शामिल हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






